पूरे झारखंड के 29 को कांग्रेसी होंगे सड़क पर

झारखंड में तेजी फैला रहा भ्रष्टाचार, पेट्रोल डीजल, गैस आदि पदार्थों मे बढ़ रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ पूरे झारखंड के कांग्रेसी 29 सितंबर को सड़क पर उतरेंगे। उक्त बातें कांग्रेस के प्रमंडलीय प्रभारी केशव महतो उर्फ कमल जी ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कोडरमा सर्किट हाउस में कही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 08:08 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 08:08 PM (IST)
पूरे झारखंड के 29 को कांग्रेसी होंगे सड़क पर
पूरे झारखंड के 29 को कांग्रेसी होंगे सड़क पर

झुमरीतिलैया (कोडरमा): झारखंड में तेजी फैला रहा भ्रष्टाचार, पेट्रोल डीजल, गैस आदि पदार्थो मे बढ़ रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ पूरे झारखंड के कांग्रेसी 29 सितंबर को सड़क पर उतरेंगे। उक्त बातें कांग्रेस के प्रमंडलीय प्रभारी केशव महतो उर्फ कमल जी ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कोडरमा सर्किट हाउस में कही। उन्होंने कहा कि सरकार के इस जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन ऐतिहासिक होगा उस दिन कांग्रेसी कार्यकर्ता बैलगाड़ी रिक्शा साइकिल की रैली निकालेंगे और राज्यपाल के नाम प्रत्येक जिला में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण झारखंड की जनता काफी परेशान है। पूरे राज्य में भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैल चुका है। सरकारी तंत्र पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड की जनता को जीरो कट बिजली देने की बात कही थी। पर आज लोगों को मात्र दो-तीन घंटा बिजली मिल रही है। इन सब कारणों से जनता के बीच क्या परेशानी हो रही होगी। समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि झुमरीतिलैया शहर के ओवर ब्रिज के पास कूड़े का डंप बनाया गया है ।वहां से जो बदबू शहर में फैल रही है। उस बदबू से शहर के लोगों को कितनी परेशानी हो रही होगी जिससे कई गंभीर बीमारी हो सकती है इसकी ¨चता यहां के प्रशासन को नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसके विरोध मे भी आवाज उठाएगी। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा के दिन जयनगर में हुए घटना की कड़ी ¨नदा करते हुए कहा कि इस घटना में प्रशासन ने दोहरी नीति अपनाई है। जिला प्रशासन ने दोषी लोगों को थाना से ही जमानत देकर छोड़ दिया है और बेकसूर लोगों को जेल भेजने का काम किया है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 7 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, जो जल्द से जल्द जांच कर प्रदेश कमेटी को सौंप दिया जाए। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद ,कोडरमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सहाय ¨पकू, प्रदेश सदस्य तुलसी मोदी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम लखन ¨सह, रूप नारायण पांडे, जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा, राम लखन पासवान, असंगठित मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. आमिर, जिला उपाध्यक्ष वसी अहमद, आशीष पांडे, लक्ष्मण विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी