बालश्रम पर रोक के लिए विभाग कटिबद्ध: एक्का

श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने बुधवार को कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा गठित बाल मित्र ग्राम का दौरा किया। पहले क्रम में वह ढेबुआडीह बाल मित्र ग्राम पहुंचे और बाल पंचायत के बच्चों से मुलाकात किया और बाल पंचायत के गठन की प्रक्रिया की जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 08:21 PM (IST)
बालश्रम पर रोक के लिए विभाग कटिबद्ध: एक्का
बालश्रम पर रोक के लिए विभाग कटिबद्ध: एक्का

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने बुधवार को कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा गठित बाल मित्र ग्राम का दौरा किया। पहले वह ढेबुआडीह बाल मित्र ग्राम पहुंचे और बाल पंचायत के बच्चों से मुलाकात की और बाल पंचायत के गठन की प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिला मंडल और युवा मंडल के सदस्यों से मिलकर उनकी आजीविका के संबंध में जानकारी ली। मौके पर प्रधान सचिव राजीव अरुण ने कहा कि सत्यार्थी फाउंडेशन सुदूरवर्ती गाव में ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है, जो बच्चे पहले बाल मजदूरी करते थे आज आज बाल पंचायत के सदस्य बनकर स्वयं अपनी समस्याओं को सक्षम अधिकारी तक ले जा रहे हैं और उसका समाधान कर रहे हैं। उन्होंने सत्यार्थी फाउंडेशन को महिला सशक्तीकरण एवं जनसंख्या नियंत्रण को अपने कार्यों में समाहित करने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का श्रम विभाग बाल मजदूरी, बाल विवाह समेत अन्य शोषण के मामलों पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। बाद में वे देवपुर बाल मित्र ग्राम पहुंचकर उन्होंने बाल पंचायत, युवा मंडल और महिला मंडल के सदस्यों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। विभागीय सचिव ने आजीविका बढ़ाने के संबंध में ग्रामीणों को बताया। वहीं महिलाओं से उनकी समस्याओं को लेकर भी जानकारी ली। ग्रामीण इलाकों के भ्रमण के बाद प्रधान सचिव सत्यार्थी फाउंडेशन के कार्यालय पहुंचे। मौके पर कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष मिश्रा सत्यार्थी फाउंडेशन के कोडरमा, गिरिडीह और नवादा बाल मित्र ग्राम के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सत्यार्थी फाउंडेशन के गोविद खनाल, हेमांक चौबे, अनिल, मनोज, सुरेंद्र त्रिपाठी, अमित कुमार, चंदन कुमार, सुबोध कुमार, पिटू कुमार, मो. आरिफ, राजू कुमार, कृष्णा कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी