धान अधिप्राप्ति को लेकर लगाया रजिस्ट्रेशन शिविर

पिपराडीह पंचायत सचिवालय में किसानों की धान अधिप्राप्ति को ले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:01 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:01 PM (IST)
धान अधिप्राप्ति को लेकर लगाया रजिस्ट्रेशन शिविर
धान अधिप्राप्ति को लेकर लगाया रजिस्ट्रेशन शिविर

संवाद सूत्र, चंदवारा (कोडरमा) : पिपराडीह पंचायत सचिवालय में किसानों की धान अधिप्राप्ति को लेकर शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रमोद झा, पिपराडीह मुखिया धीरज कुमार, चंदवारा पैक्स के चेयरमैन विनोद राम मौजूद थे। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के किसानों की धान अधिप्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। मौके पर कृषि पदाधिकारी ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा पैक्सों के माध्यम से 20.50 रुपये में धान लेने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों को जमीन की रसीद, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कापी, किसान की एक फोटो तथा वंशावली बना कर देना होगा। मुखिया धीरज कुमार ने कहा कि किसानों की मेहनत का फल उन्हें दिलाना उनका मकसद है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि बिचौलिए किसानों को गुमराह कर उनकी मेहनत की कमाई को औने-पौने दामों में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत सचिवालय में कृषि पदाधिकारी तथा पैक्स अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए शिविर का आयोजन किया। पैक्स अध्यक्ष विनोद राम ने कहा कि किसानों को बिचौलियों द्वारा तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। इसके झांसे में उन्हें नहीं आना चाहिए उन्होंने कहा कि पैक्स के माध्यम से किसानों को धान के बदले पैसे मिलने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। पिपराली पंचायत के मुखिया धीरज कुमार ने अनोखी पहल करते हुए किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने गुरुवार को स्वयं लाउस्पीकर के माध्यम से पंचायत क्षेत्र में किसानों के बीच प्रचार-प्रसार कर शिविर का आयोजन किया। इससे किसानों में काफी खुशी है। किसान महेंद्र यादव, संजय यादव, अशोक यादव ने बताया कि मुखिया धीरज कुमार द्वारा इस प्रकार की पहल सराहनीय है। मौके पर किशोर दास, महेंद्र यादव, टूकलाल दास, संजय यादव, अशोक यादव, प्रज्ञा केंद्र संचालक महेश राणा, उमेश रजक, राहुल राणा, देवेन्द्र रजक, मुंशी ठाकुर, उपेंद्र यादव, बिनोद यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी