कृषि बिल पर किसान हित में: भाजपा

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) कृषि कानून के समर्थन में भाजपा भी किसानों के घर-घर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Dec 2020 08:07 PM (IST) Updated:Sun, 13 Dec 2020 08:07 PM (IST)
कृषि बिल पर किसान हित में: भाजपा
कृषि बिल पर किसान हित में: भाजपा

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): कृषि कानून के समर्थन में भाजपा भी किसानों के घर-घर घुमना शुरू कर दिया है। भाजपा के कार्यकर्ता किसानों को विपक्षी दलों के बहकावे में ना आने की अपील कर रहें है। झुमरीतिलैया में रविवार को पत्रकारों के साथ बात करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए तरक्की वाला है। विपक्षी दलों के लोग अकारण किसानों को दिग्भ्रमित कर रहें है। कृषि कानून से ना सिर्फ कृषि व्यवस्था में बदलाव आएगा, बल्कि किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। किसानों को मंडी से बाहर निकालने का प्रयास किया गया है, जो बेहतर है। मंडी के माध्यम से किसानों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिलने का मलाल होता है। लेकिन इस व्यवस्था से किसानों को आगे बढ़ाने का प्रयास कानून में किया गया है। यहां तक की किसानों को उनके उत्पादन का भाव अच्छा मिलेगा और आय में बढ़ोतरी होगी। किसानों के लिए कांटेक्ट फार्मिंग बहुत ही बेहतर कदम है। इससे किसानों को फसल बोने के पहले ही निश्चित मूल्य की गारंटी मिल जाएगी। इससे खेती में भी व्यापक बदलाव आएगा। किसान मंडी व्यवस्था से बाहर निकल पाएंगे।नये कानून में किसानों की भूमि बिक्री गिरवी अथवा बंधक करना निषेध किया गया है। किसान की भूमि के एवज में किसी प्रकार की वसूली नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने को लेकर लगातार कदम उठा रही है। किसानों की आर्थिक बेहतरी के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, रमेश हर्षधर, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, जिला महामंत्री अनूप जोशी, कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु,बैजनाथ दास, किशोर पंडित, संजय शर्मा, नवीन चौधरी,आकाश वर्मा, पिटू भारती, अजय पांडेय, द्वारिका राणा, मनोज साव,बंटी मोदी, अमर सिंह, सुमित चन्द्रवंशी, आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी