अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जलाभिषेक किया।
तोरपा : श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शिवालय हर-हर महादेव, बोल बम-बम के जयघोष से गूंज गए। सुबह से ही शहर प्रखंड के आसपास शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ दियांकेल स्थित पतराऊर के शिवालय में रही।