घरेलू विवाद में महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

शहर के कटहल टोली बस्ती निवासी भीमसेंट नाग के 32 वर्षीय पुत्र अनुपम नाग ने गत शुक्रवार की रात उसके साथ आठ वर्षों से पत्नी के रूप में रह रही 40 वर्षीया सुमित्रा नाग की लोहे के रॉड व लाठी से पीटकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 09:11 PM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 06:19 AM (IST)
घरेलू विवाद में महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
घरेलू विवाद में महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

खूंटी : शहर के कटहल टोली बस्ती निवासी भीमसेंट नाग के 32 वर्षीय पुत्र अनुपम नाग ने गत शुक्रवार की रात उसके साथ आठ वर्षों से पत्नी के रूप में रह रही 40 वर्षीया सुमित्रा नाग की लोहे के रॉड व लाठी से पीटकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर खूंटी थाने की पुलिस अवर निरीक्षक बिरजू प्रसाद थाना के रिजर्व गार्ड के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित अनुपम नाग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा लोहे का रॉड एवं डंडा उसके घर से बरामद किया। गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घरेलू विवाद में उसने इस हत्या को अंजाम दिया। उसने बताया कि उक्त महिला को वह आठ साल से अपनी पत्नी के रूप में रखे हुए था।

chat bot
आपका साथी