आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में आनलाइन शामिल हुर्इं महिलाएं

जिले के सभी प्रखंडों में झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की दीदियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 08:42 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 08:42 PM (IST)
आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में आनलाइन शामिल हुर्इं महिलाएं
आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में आनलाइन शामिल हुर्इं महिलाएं

जागरण संवाददाता, खूंटी : जिले के सभी प्रखंडों में झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की दीदियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। सभी ने प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन, ग्राम संगठन कार्यालय, सीएलएफ कार्यालय, समूह बैठक स्थल में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में जिले की 22 महिला संकुल संगठन व 588 महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने अलग-अलग स्थान पर हिस्सा लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना में जिस प्रकार से बहनों ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से देशवासियों की सेवा की वो अभूतपूर्व है। मास्क और सैनिटाइजर बनाना हो, जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाना हो या जागरूकता का काम हो हर प्रकार से सखी समूहों का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश को सिगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने का अभी अभियान चल रहा है। इसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की दोहरी भूमिका है। आपको सिगल यू•ा प्लास्टिक को लेकर जागरूकता भी बढ़ानी है और इसके विकल्प के लिए भी काम करना है। प्रधानमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता जारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला एसएचजी को अधिक सहायता प्रदान की है। महिलाओं के लिए बैंक खाते खोले और एसएचजी को गारंटी के बिना ऋण प्रदान किया। आजादी के 75 वर्ष का ये समय नए लक्ष्य तय करने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का है। सरकार लगातार वो माहौल, वो स्थितियां बना रही है, जहां से आप सभी बहनें गांवों को समृद्धि और संपन्नता से जोड़ सकती हैं।

chat bot
आपका साथी