महिला लापता, सनहा दर्ज

रनिया थाना क्षेत्र के मरचा गांव निवासी एक विवाहित महिला के लापता होने का सनहा रनिया थाना में दर्ज कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 07:28 PM (IST)
महिला लापता, सनहा दर्ज
महिला लापता, सनहा दर्ज

तोरपा : रनिया थाना क्षेत्र के मरचा गांव निवासी एक विवाहित महिला के लापता होने का सनहा रनिया थाना में दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मरचा बनिया टोली निवासी विष्णु मिश्रा की 35 वर्षीया पत्नी मनीषा देवी बीते शनिवार से लापता है। विष्णु ने उसकी काफी खोजबीन की परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली। अंतत: विष्णु मिश्रा ने मंगलवार को रनिया थाने में सनहा दर्ज कराया है। विष्णु ने बताया कि मनीषा आसमानी रंग की साड़ी पहने हुए है। अगर किसी को मनीषा के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो मोबाइल नंबर 6203374647 पर सूचित करें। इधर, मामला दर्ज होते ही पुलिस लापता महिला की खोजबीन में लग गई है।

chat bot
आपका साथी