शिशु मंदिर में कौशल विकास के तहत तकनीकी शिक्षा की करेंगे व्यवस्था : अर्जुन मुंडा

देश इस समय बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है। इस वैश्विक महामारी से देश और देशवासियों को कैसे बचाया जाए सरकार इस पर अपना ध्यान दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:46 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:46 PM (IST)
शिशु मंदिर में कौशल विकास के तहत तकनीकी शिक्षा की करेंगे व्यवस्था : अर्जुन मुंडा
शिशु मंदिर में कौशल विकास के तहत तकनीकी शिक्षा की करेंगे व्यवस्था : अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, कर्रा (खूंटी) : देश इस समय बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है। इस वैश्विक महामारी से देश और देशवासियों को कैसे बचाया जाए, सरकार इस पर अपना ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री लगातार सजग सावधान रहकर देश को बचाएं रखने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 2019 में जब पहली बार वैश्विक महामारी सामने आई तब देश के सभी लोगों ने अपनी सजगता दिखाते हुए इससे बचने में सहयोग किए। दूसरी बार जब महामारी का सामना फिर से करना पड़ा तो संसाधन और आधारभूत संरचना की कमी के कारण अपने बहुत से साथियों को हमने खो दिया। वर्तमान समय में इससे हम लोगों को कुछ राहत मिली है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने कहीं। वे गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिनगांव के दो मंजिले भवन का उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस विषम परिस्थिति में भी शिक्षण कार्य का महत्व को समझते हुए इस भवन का निर्माण जिन लोगों ने कराया वह सराहनीय है। उन्होंने विद्यालय समिति द्वारा रखी गई मांग को पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां कौशल विकास के तहत तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था कराए जाने का प्रयास करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ज्ञान आधारित राष्ट्र बनाने के लिए ऐसे शिक्षा संस्थान का होना जरूरी है। कार्यक्रम से पूर्व अर्जुन मुंडा ने फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधा लगाया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोरपा के विधायक कोच्चे मुंडा ने कहा समाज को बदलने की बात हमेशा होती है।मगर समाज को बदलने के लिए शिक्षा जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के विद्यालय से हमारे ग्रामीण बच्चों को अच्छी शिक्षा लेने का अच्छा अवसर मिल रहा है। उन्होंने शिक्षक व शिक्षिकाओं से कहा निस्वार्थ भाव से अपना कार्य करें, ताकि क्षेत्र में सैकड़ों चंद्रगुप्त बन सके। कार्यक्रम को फतेहचंद्र अग्रवाल, गिरधारी नाथ, मदन कुमार मिश्रा, विनोद प्रसाद सोनी एवं अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंधिरन महतो ने किया और धन्यवाद ज्ञापन घुरन महतो ने दिया। मौके पर तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह, सीओ, बीडीओ, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार गुप्ता, भाजपा खुंटी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, विनोद प्रसाद सोनी, जगन्नाथ मुंडा, कैलाश राम महतो, बालकिशन महतो, विष्णु प्रसाद सोनी, दिलीप सिन्हा, नलिन रंजन राय, मुसाफिर विश्वकर्मा, शक्ति शर्मा, मनोहर पांडे, संतोष जायसवाल के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी