अव्यवहारिक तरीके से मिलने पर संघ का प्रतिनिधिमंडल नाराज

जिले में चल रहे शिक्षक व गैर शिक्षण कर्मियों के साथ जिला शिक्षा अधीक्षक महेंद्र पांडेय के विवाद के बाद बुधवार को झारखंड राज्य शिक्षा अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल खूंटी पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:32 PM (IST)
अव्यवहारिक तरीके से मिलने पर संघ का प्रतिनिधिमंडल नाराज
अव्यवहारिक तरीके से मिलने पर संघ का प्रतिनिधिमंडल नाराज

जासं, खूंटी : जिले में चल रहे शिक्षक व गैर शिक्षण कर्मियों के साथ जिला शिक्षा अधीक्षक महेंद्र पांडेय के विवाद के बाद बुधवार को झारखंड राज्य शिक्षा अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल खूंटी पहुंचा। समाहरणालय स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जिला शिक्षा अधीक्षक महेंद्र पांडेय ने पहले व्यस्तता दिखलाते हुए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने से मना कर दिया। बाद में वे प्रतिनिधिमंडल से मिले उनके रवैये और क्रियाकलाप से प्रतिनिधिमंडल ने दुख जताया। संघ के महामंत्री उमेश पांडेय ने बताया कि जिला शिक्षा अधीक्षक का व्यवहार सही नहीं रहा। जिला स्तर का अधिकारी व्यवहार कुशल नहीं लगे। जिस प्रकार से उन्होंने व्यवहार किया, वह अच्छा नहीं है। अपना परिचय देने के बावजूद रवैया सही नहीं रहा। उन्होंने बताया कि अगर संघ के प्रतिनिधिमंडल से उन्होंने ऐसा व्यवहार किया तो इनके अधिनस्थ रहे कर्मियों के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे। यह साफ जाहिर होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इनपर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी और से डांट फटकार मिलने के बावजूद और शिक्षकों द्वारा आंदोलन, पूर्व एसडीओ व उपायुक्त आदि द्वारा फटकार लगाए जाने, केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा द्वारा फटकार लगाए, विधानसभा में नीलकंठ मुंडा द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद भी इनपर कोई कार्रवाई नहीं होना शिक्षा विभाग को शक के घेरे ला रहा है। उन्होंने बताया कि अगर इसपर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो महासंघ इनके खिलाफ आंदोलन करने सड़क पर उतर आएगी। इस पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य शिक्षा अनुसचिविय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमेश पांडेय की अगुवाई में मंत्री लालदेव राम, संयुक्त मंत्री रामजी सिंह, संयुक्त मंत्री ग्रीस कुमार, दुधेश्वर आदि थे।

chat bot
आपका साथी