750 ग्राम अफीम के साथ चतरा के दो युवक गिरफ्तार

मुरहू थाना क्षेत्र के केवड़ा-रोवावली मुख्य सड़क पर छापामारी कर पुलिस ने अवैध रूप से अफीम ले जाते चतरा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को युवक के पास से 750 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने करीब दो किलो सफेद रंग का पाउडर एक बजाज वी15 व एक होंडा साइन मोटरसाइकिल दो मोबाइल फोन और दो आधार कार्ड जब्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 09:07 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 09:07 PM (IST)
750 ग्राम अफीम के साथ चतरा के दो युवक गिरफ्तार
750 ग्राम अफीम के साथ चतरा के दो युवक गिरफ्तार

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के केवड़ा-रोवावली मुख्य सड़क पर छापामारी कर पुलिस ने अवैध रूप से अफीम ले जाते चतरा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को युवक के पास से 750 ग्राम अफीम बरामद हुआ है। दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने करीब दो किलो सफेद रंग का पाउडर, एक बजाज वी15 व एक होंडा साइन मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और दो आधार कार्ड जब्त किया है।

इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि केवड़ा-रोवावली मुख्य सड़क होकर कुछ युवक अवैध अफीम ले जाने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। छापामारी दल ने केवड़ा-रोवावली मुख्य सड़क पर केवड़ा पुलिस पिकेट के पास मोटरसाइकिल पर जाते हुए अवैध अफीम के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर निवासी महावीर दांगी और खलारी गांव निवासी रोहित सांगा है। उन्होंने बताया कि छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा खूंटी के पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, मुरहू थाना प्रभारी विक्रांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अर्जुन कुमार सिंह, मुरहू थाना रिजर्व गार्ड व जिला पुलिस के जवान शामिल थे।

-----

27.50 एकड़ में अफीम की खेती की गई नष्ट

फोटो : 4

जासं, खूंटी : जिला पुलिस का अफीम की खेती के खिलाफ अभियान बुधवार को भी चला। इस क्रम में जिला पुलिस ने रनिया, सायको, खूंटी और मरांगहादा थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर 27.50 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि जिला पुलिस बल के जवानों ने बुधवार को रनिया थाना क्षेत्र के चूरदाग व खूंटागड़ा में दो एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया है। साथ ही पुलिस ने सायको थाना क्षेत्र के पीड़ीहातु नदी किनारे 1.50 एकड़ में, मारंगहादा थाना क्षेत्र के बिचागुटू में चार एकड़ में और खूंटी थाना क्षेत्र के तारो, सिलादोन और पोसेया में 20 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी