साढ़े पांच किलो अफीम व एक लाख 81 हजार रुपये के साथ दो गिरफ्तार

जिला पुलिस को अवैध अफीम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार व गुरुवार को लगातार दो दिन सफलता मिली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:51 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:51 PM (IST)
साढ़े पांच किलो अफीम व एक लाख 81 हजार रुपये के साथ दो गिरफ्तार
साढ़े पांच किलो अफीम व एक लाख 81 हजार रुपये के साथ दो गिरफ्तार

खूंटी : जिला पुलिस को अवैध अफीम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार व गुरुवार को लगातार दो दिन सफलता मिली। इस दौरान पुलिस ने जिल के मारंगहादा थाना क्षेत्र में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों स्थानों से साढ़े पांच किलो अफीम के साथ एक लाख 81 हजार रुपये नकद भी बरामद किया। इसकी जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि बुधवार को उन्हें जानकारी मिली कि मारंगहादा थाना के तारूब टोला बिरडीह के गोपाल भेंगरा बेचने के लिए अपने घर में अवैध रूप से अफीम रखा है। सूचना मिलने के बाद उन्होंने खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार को सूचना पर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने मारंगहादा अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश प्रसाद रजक, मारंगहादा थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार व थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ छापामारी कर दो किलो पांच सौ ग्राम अफीम के साथ 20 वर्षीय गोपाल भेंगरा को गिरफ्तार किया।

वहीं, गुरुवार को भी जिला पुलिस अधीक्षक को मारंगहादा थाना क्षेत्र के गाडामाडा गांव के चंबरा हस्सा के घर से अफीम खरीदने के लिए अफीम व्यापारी के आने की सूचना मिली। सूचना पर उन्होंने खूंटी के एसडीपीओ अमित कुमार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी कर तीन किलोग्राम काला गीला अफीम और एक लाख 81 हजार रुपये नकद के साथ अभियुक्त 32 वर्षीय चंबरा हस्सा को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चंबरा हस्सा लोकल स्तर पर लोगों से अफीम लेकर एकत्रित करता था और उसे बाहर के व्यापारियों को मुहैया कराता था। व्यापारियों से पहले ही उसने रुपये ले रखे थे। कुछ रुपयों से अफीम की खरीदारी की थी। पुलिस की छापामारी दल में खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के अलावा मारंगहादा अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश प्रसाद रजक, मारंगहादा थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप सावैया, राकेश कुमार मंडल, प्रीतम राज, सहायक अवर निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व कृष्णकांत मेहता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी