24 किलो अवैध डोडा व 460 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

खूंटी जिला पुलिस द्वारा इन दिनों लगातार अवैध रूप से की गई अफीम की खेती व तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। फिर भी अफीम माफिया धड़ल्ले से अपना कारोबार कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 10:34 PM (IST)
24 किलो अवैध डोडा व 460 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार
24 किलो अवैध डोडा व 460 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

तोरपा : खूंटी जिला पुलिस द्वारा इन दिनों लगातार अवैध रूप से की गई अफीम की खेती व तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। फिर भी अफीम माफिया धड़ल्ले से अपना कारोबार कर रहे हैं। सोमवार को अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे दो लोगों को खेत से ही तपकरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की गिरफ्त में आने वालों में फटका पंचायत के चुरदाग का रहने वाला 35 वर्षीय फिरू सिंह और 45 वर्षीय शिवा सिंह है। सोमवार को एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर घटना की पूरी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि खूंटी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को गुप्त मिली थी कि चुरदाग के साराबुरु जंगल क्षेत्र में लगभग एक एकड़ भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। इसके लिए उन्होंने तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने चुरदाग के साराबुरु जंगल क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया। इस क्रम में फिरू व शिवा अवैध रूप से अफीम लगे खेत मे काम कर रहे थे। पुलिस को आते देख दोनों भागने लगे, जिसे तपकरा पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पकड़ा जाने के बाद दोनों ने अपना नाम बताया। एसडीपीओ ने कहा कि दोनों ने चुरदाग के रहने वाले डेविड पूर्ति के साथ मिल कर उसी के खेत में अफीम की खेती कर रहे थे। इसके बाद गिरफ्तार व्यक्तियों की निशानदेही पर डेविड के घर से 460 ग्राम अफीम और 24 किलो डोडा पुलिस ने बरामद किया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। डेविड अपने घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। साथ ही खेत में लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया। छापामारी दल में एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, तपकरा थाना प्रभारी विक्की ठाकुर, अरविद कुमार, पंचम उरांव, इरकान कुजूर, राहुल कुमार, एदविग भेंगरा, रेजिना बाड़ा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी