करमा पर्व पर जमकर थिरके युवक-युवतियां

तोरपा : प्रकृति पर्व करमा गुरुवार को पूरे धूमधाम, परंपरागत व विधिविधान से मनाया गया। वहीं, स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:13 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:13 PM (IST)
करमा पर्व पर जमकर थिरके युवक-युवतियां
करमा पर्व पर जमकर थिरके युवक-युवतियां

तोरपा : प्रकृति पर्व करमा गुरुवार को पूरे धूमधाम, परंपरागत व विधिविधान से मनाया गया। वहीं, संयुक्त वन प्रबंध समिति सह सरना संगोम समिति के सौजन्य से खसुवाटोली में करमा पर्व पर करम पौधे का पौधरोपण किया गया। साथ ही गिरघा वन क्षेत्र रनिया द्वारा कई तरह के पौधे का भी वितरण किया गया। मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी सुशील कुमार, वन समिति अध्यक्ष चोंगे पाहन, मसीह भेंगरा, कर्मा पाहन, हेरंबी कंडुलना, सलोमी तोपनो, बलि यादव, उमेश गोप, कामेश्वर गोप, अरुण गोप, मुकेश गोप, वनपाल केदार राम, प्रवीण सिंह, कमलेश बिंजिया, शत्रुघ्न कुम्हार सहित कई मौजूद थे। इसके अलावा संध्या होते ही शहर के आसपास के विभिन्न अखरों में भक्तों का हुजूम उमड़ने लगा। महिलाएं व बच्चे पूरे दिन उपवास रखकर सूर्यास्त होने के बाद जलाशयों में पवित्र स्नान कर पवित्र करम वृक्ष की डाल लेकर अखरों पर पहुंची। करम वृक्ष की डाल को पूरे विधान एवं समर्पण के साथ धरती मा को समर्पित किया गया। इसके बाद दौर शुरू हुआ गीत, नृत्य, झूमर एवं संगीत का। करमा पर्व की कथा व पूजा-अर्चना अखरे में पाहन ने सुनाया। करम पर्व के गीत एवं झूमर से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। नगाड़ों की गड़गड़ाहट पर बहनों ने थिरकते हुए अपने देवता का स्मरण करते हुए भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की। यह क्रम लगातार आधी रात तक जारी रहा।

chat bot
आपका साथी