लगातार बारिश से गिरे तीन कच्चे मकान

तोरपा प्रखंड क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही बारिश से जन-जीवन बेहाल हो गया है। लगातार बारिश होने से कच्चे खपरैल के मकान आए दिन गिरते जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:30 PM (IST)
लगातार बारिश से गिरे तीन कच्चे मकान
लगातार बारिश से गिरे तीन कच्चे मकान

तोरपा : तोरपा प्रखंड क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही बारिश से जन-जीवन बेहाल हो गया है। लगातार बारिश होने से कच्चे खपरैल के मकान आए दिन गिरते जा रहा है। ऐसे में जिनके घर गिर गए है, उनके रहने के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार बारिश के कारण तोरपा पश्चिमी के खसुवा टोली निवासी संदीप तोपनो और कुदरू तोपनो के घर की दीवार गिर गया। संदीप तोपनो की उम्र मात्र 21 वर्ष है, 2020 में उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। पिता के मृत्यु होने के बाद उनकी मां भी छोड़कर कहीं चली गई। उसके घर में बड़े सदस्य के रूप में संदीप ही है, संदीप के छोटे छोटे चार भाई-बहन है। सिर छुपाने के लिए मिट्टी का घर था। जो गिर चुका है। वही कुंदरू व उसकी पत्नी भी काफी बु•ाुर्ग हो चुके हैं। झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित तोपनो ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

लगातार बारिश के कारण शुक्रवार की रात तोरपा की शांति नगर निवासी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता ठाकुर का कच्चा मकान ढह गया। प्रखंड क्षेत्र में जलजमाव के चलते अब तक कई घर गिर चुके हैं। संगीता ठाकुर के पति विनोद ठाकुर का कहना है कि उनका खपरैल घर अचानक गिर गया। संयोग अच्छा था उस समय परिवार के सदस्य घर के दूसरी तरफ थे। उन्होंने बताया कि रात नौ बजे परिवार के सभी लोग खाना खा कर सोने के लिए जा ही रहे थे कि अचानक से पूरा मकान ढह गया। मकान गिर जाने से प्रशासन से मदद की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी