अफीम का कारोबार करते तीन धराए, साढ़े चार किलो अफीम बरामद

खूंटी जिले के रनिया और मुरहू थाना क्षेत्र में अफीम का अवैध कारोबार कारोबार करते तीन गिरफ्तार किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:38 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:38 AM (IST)
अफीम का कारोबार करते तीन धराए, साढ़े चार किलो अफीम बरामद
अफीम का कारोबार करते तीन धराए, साढ़े चार किलो अफीम बरामद

जागरण संवाददाता, खूंटी : जिले के रनिया और मुरहू थाना क्षेत्र में अफीम का अवैध कारोबार करते पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक युवक फरार होने में सफल रहा है। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की रनिया थाना बनवीरा कोठाटोली में कुछ लोग अवैध अफीम बेचने के लिए एकत्रित हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार व अन्य अधिकारियों का टीम गठित किया और छापामारी करने का निर्देश दिया। टीम ने कोठाटोली निवासी अर्जुन सिंह के घर पर छापा मारा और घर से दो किलो तीन सौ ग्राम अवैध अफीम बरामद किया। अवैध अफीम को जब्त करने के साथ ही छापोमारी टीम ने अर्जुन सिंह और भोला सिंह को अवैध अफीम का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों बनवीरा कोठाटोली के निवासी हैं।

दूसरे मामले में उन्हें मुरहू थाना के कोटा गांव में अवैध रूप से अफीम बेचने के लिए कुछ लोगों के जमा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर उन्होंने खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, मुरहू थाना प्रभारी विक्रांत कुमार व मुरहू थाना के अन्य अधिकारियों की छापामारी टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया। टीम ने कोटा जाने वाली मुख्य सड़क पर छोटा पुल के सामने एक कार को रोका। पुलिस टीम द्वारा कार रोके जाने पर कार सवार दो लोग कार से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया युवक कोटा के गंजू कांडिर है जबकि फरार होने में सफल रहने वाला युवक गंजू कांडिर का भार्द रतनू कांडिर था। पुलिस द्वारा हुंडइ कार संख्या जेएच01एसी 6718 की तलाशी लेने पर कार से दो किलो 150 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया। इसके साथ ही कार से एक मोबाइल व बैंक व अन्य कागजात भी जब्त किए गए है। फरार होने वाले युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी