जिले के क्वारंटाइन सेंटरों में नहीं है कोई प्रवासी, एरेंडा सेंटर में 300 के रखे जाने की सुविधा

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण का फैलाव शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ना हो सके इसे ध्यान में रखकर झारखंड सरकार ने बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटर में रखने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस आदेश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा जिला के विभिन्न प्रखंडों में प्रवासियों को क्वारंटाइन में रखने के लिए विभिन्न सरकारी भवनों को चिह्नित कर सभी तैयारियां कर लेने का दावा किया गया है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के समीप एरेंडा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन को भी प्रवासियों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाने की बात कही गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 08:18 PM (IST)
जिले के क्वारंटाइन सेंटरों में नहीं है कोई प्रवासी, एरेंडा सेंटर में 300 के रखे जाने की सुविधा
जिले के क्वारंटाइन सेंटरों में नहीं है कोई प्रवासी, एरेंडा सेंटर में 300 के रखे जाने की सुविधा

जागरण संवाददाता, खूंटी : कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण का फैलाव शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ना हो सके, इसे ध्यान में रखकर झारखंड सरकार ने बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटर में रखने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस आदेश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा जिला के विभिन्न प्रखंडों में प्रवासियों को क्वारंटाइन में रखने के लिए विभिन्न सरकारी भवनों को चिह्नित कर सभी तैयारियां कर लेने का दावा किया गया है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के समीप एरेंडा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन को भी प्रवासियों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाने की बात कही गई है। बताया गया कि यहां पर 300 प्रवासियों को क्वारंटाइन करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही यह भी कहा गया था कि जब पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन क्वारंटाइन होने वाले प्रवासियों से भर जाएगा तो फिर कालामाटी सहित अन्य क्षेत्रों में चयनित सरकारी भवनों में प्रवासियों को क्वारंटाइन किया जाएगा। सरकारी आदेश के निमित्त जिला प्रशासन द्वारा अबतक कितने प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है इसकी पड़ताल करने पर चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। पता चला कि अबतक पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन समेत जिले के अन्य क्वारंटाइन सेंटरों में एक भी प्रवासियों को क्वारंटाइन नहीं किया गया है।

दैनिक जागरण ने शनिवार को खूंटी जिले के सीमावर्ती कालामाटी में बनाए गए चेकनाका की पड़ताल की। चेकनाके पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिसकर्मी हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं। सड़कों पर आवागमन करने वाले लगभग सभी वाहनों के चालकों द्वारा पास ई-पास दिखाए जाने के बाद पुलिसकर्मी उन्हें आगे जाने दे रहे थे। इस दौरान आवागमन करने वालों से आवश्यक पूछताछ भी की जा रही थी। चेकनाका पर तैनात दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त चेकनाके से अबतक किसी भी प्रवासी को क्वारंटाइन नहीं किया गया है। दंडाधिकारी ने बताया कि आने-जाने वालों द्वारा ई-पास दिखाए जाने के बाद उन्हें जाने दिया जा रहा है। ऐसे में किसी के प्रवासी होने की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

राज्य सरकार द्वारा घोषित आंशिक लॉकडाउन की समाप्ति में अब मात्र पांच दिन शेष बचा है। कोरोना वायरस का संक्रमण भी अब ढलान पर है। बावजूद इसके अबतक जिले में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में एक भी प्रवासियों का नहीं रहना आश्चर्य की बात है। क्या लॉकडाउन के दौरान जिले में कहीं से कोई भी प्रवासी नहीं आया है। प्रशासन की ओर से कहा गया था कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों को एक सप्ताह तक क्वारंटाइन में रहना होगा। इसके बाद ही वे अपने घर जा सकते हैं। लेकिन जिले में अबतक कहीं भी किसी प्रवासी को क्वारंटाइन नहीं किया गया है।

---

एरेंडा स्थित क्वारंटाइन सेंटर में तीन सौ प्रवासियों के रखे जाने की सुविधा है। यहां सीट फुल हो जाने के बाद कालामाटी स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासियों को रखा जाएगा।

- हेमंत सती, अनुमंडल पदाधिकारी, खूंटी

---

कोरोना संक्रमण के पहले दौर में जिले में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों को तैयार किया गया है। आवश्यकता के अनुसार सभी का उपयोग किया जाएगा। फिलहाल किसी भी क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी नहीं है।

- अरविद कुमार, अपर समाहर्ता, खूंटी सह क्वारंटाइन सेंटर के नोडल पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी