राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के गंगा क्वेस्ट में खूंटी के युवाओं ने लहराया परचम

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन पर ऑनलाइन आयोजित गंगा क्वेस्ट 2021 में खूंटी के युवाओं ने परचम लहराया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 10:22 PM (IST)
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के गंगा क्वेस्ट में खूंटी के युवाओं ने लहराया परचम
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के गंगा क्वेस्ट में खूंटी के युवाओं ने लहराया परचम

खूंटी : केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन पर ऑनलाइन आयोजित गंगा क्वेस्ट 2021 में खूंटी के युवाओं ने परचम लहराया है। गंगा क्वेस्ट 2021 में खूंटी जिले अव्वल आया है। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल संसाधन को समृद्ध करने, नदियों के विकास और गंगा नदी के संरक्षण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसी क्रम में नमामि गंगे योजना के तहत पिछले तीन वर्षों से गंगा क्वेस्ट का आयोजन भी किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से सरकार अधिक से अधिक लोगों को नदियों, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण के संरक्षण और मनुष्य के जीवन में इन प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस वर्ष सात अप्रैल से 30 मई के बीच आयोजित गंगा क्वेस्ट ऑनलाइन प्रतियोगिता में झारखंड के 110111 प्रतिभागियों में से खूंटी से 27330 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 16501 प्रतिभागी गंगा क्वेस्ट में शामिल हुए। प्रतियोगिता में गंगा नदी पर आधारित व इससे जुड़े मुख्य विषयों पर सवाल पूछे गए थे।

मंत्रालय की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लाइव क्विज का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए झारखंड से 28 प्रतिभागी अंतिम चरण में चयनित किए गए हैं। इनमें से 19 प्रतिभागी खूंटी जिले से है। सभी प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार की घोषणा 22 जून को की जाएगी। अंतिम रूप से सफल इन 19 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित होने वाले लाइव क्विज कंटेस्ट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिले के काफी संख्या में प्रतिभागियों की सफलता के लिए उपायुक्त शशि रंजन ने प्रतिभागियों व शिक्षा विभाग की पूरी टीम की सराहना की है। हमारा उद्देश्य है कि बच्चे उचित शिक्षा ग्रहण कर हर स्तर पर अपना परचम लहराएं। शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विद्यार्थियों को गंगा क्वेस्ट में भाग लेने व इससे संबंधित मुख्य विषयों पर जानकारी साझा कर प्रेरित किया गया था। उक्त प्रतियोगिता के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई।

chat bot
आपका साथी