लरता डहूटोली में दोनों मासूमों को देख छलक रही सबकी आंखें

कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लरता डहुटोली में शनिवार को वज्रपात से एक ही परिेवार के पांच सदस्यों की मौत के दूसरे दिन भी गांव में चूल्हे नहीं जले। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही पांचों शव गांव लाया गया पूरा गांव रो पड़ा। वहीं परिवार में बचे दो मासूम बच्चे अर्पण और रिबका हैरान होकर एक-दूसरे का चेहरा देख रहे थे। इन मासूम को पता नहीं इनके परिवार के साथ कितनी दर्दनाक घटना घट चुकी है। इन मासूमों को देखकर किसी की भी आंख से आंसू रोक पाना मुश्किल था। एक ही परिवार के पांच लोगों की आकस्मिक मृत्यु की घटना से गांव में गम का वातावरण व्याप्त है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 09:52 PM (IST)
लरता डहूटोली में दोनों मासूमों को देख छलक रही सबकी आंखें
लरता डहूटोली में दोनों मासूमों को देख छलक रही सबकी आंखें

संवाद सूत्र, कर्रा (खूंटी) : कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लरता डहुटोली में शनिवार को वज्रपात से एक ही परिेवार के पांच सदस्यों की मौत के दूसरे दिन भी गांव में चूल्हे नहीं जले। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही पांचों शव गांव लाया गया, पूरा गांव रो पड़ा। वहीं परिवार में बचे दो मासूम बच्चे अर्पण और रिबका हैरान होकर एक-दूसरे का चेहरा देख रहे थे। इन मासूम को पता नहीं इनके परिवार के साथ कितनी दर्दनाक घटना घट चुकी है। इन मासूमों को देखकर किसी की भी आंख से आंसू रोक पाना मुश्किल था। एक ही परिवार के पांच लोगों की आकस्मिक मृत्यु की घटना से गांव में गम का वातावरण व्याप्त है। इस आसमानी कहर ने ग्रामीणों को सन्न कर दिया है। मातम के इस माहौल में शनिवार की शाम गांव के किसी घरों में चूल्हा नहीं जला। ग्रामीण मंगा मुंडा के घर के समीप एकत्रित होकर प्राकृतिक हादसे में बचे पूना की बच्चियों को ढांढस बंधा रहे हैं। पूना मुंडा की एक छोटी बहन 22 वर्षीय कृपा कुमारी है, जो दिल्ली में घरेलू काम करती है। रविवार को पांचों मृतकों के शव को गांव के पास ही पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मिट्टी दी गई। घटना के दूसरे दिन भी गांव में किसी के यहां चूल्हे नहीं जले। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, खाद आपूर्ति पदाधिकारी आदि मृतक के स्वजनों और गांव वाले से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और सहायता के तौर पर एक बोरा चावल, गुड़, चूड़ा आदि दिया। मार्मिक घटना की जानकारी मिलने पर कई राजनीतिक दल के नेता भी लरता पहुंचे और परिवार व गांव वाले को ढांढस बंधाया।

वज्रपात से दंपति घायल

कर्रा प्रखंड के लरता डहूटोली गांव में जिस समय आसमानी बिजली से एक परिवार के पांच सदस्यों की आकस्मिक मृत्यु हो गई। लगभग उसी दरमियान गोविदपुर घुसाटोली गांव में भी आसमानी बिजली गिरा था, जिसके चपेट में आने से 45 वर्षीय भौआ होरो व उसकी पत्नी 40 वर्षीय दुलारी होरो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए खूंटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

chat bot
आपका साथी