सर्वधर्म प्रार्थना सभा और आक्सीजन है वरदान अभियान में शामिल होंगे पल्ली पुरोहित

खूंटी के तोरपा रोड स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में जिले के सभी पल्ली पुरोहितों की बैठक हुई। मौके पर दैनिक जागरण के सर्वधर्म प्रार्थना सभा और मिशन आक्सीजन अभियान पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:03 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:03 PM (IST)
सर्वधर्म प्रार्थना सभा और आक्सीजन है वरदान अभियान में शामिल होंगे पल्ली पुरोहित
सर्वधर्म प्रार्थना सभा और आक्सीजन है वरदान अभियान में शामिल होंगे पल्ली पुरोहित

खूंटी : खूंटी के तोरपा रोड स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में जिले के सभी पल्ली पुरोहितों की बैठक हुई। मौके पर दैनिक जागरण के सर्वधर्म प्रार्थना सभा और मिशन आक्सीजन अभियान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आरसी चर्च के बिशप विनय कंडुलना ने दैनिक जागरण के अभियान की जानकारी सभी पल्ली पुरोहितों को दी। उन्होंने सर्वधर्म प्रार्थना सभा और आक्सीजन है वरदान अभियान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए सभी से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। बिशप स्वामी ने कहा कि दैनिक जागरण का अभियान समाजोपयोगी है। इस सराहनीय अभियान से जुड़कर सभी को इसे सफल बनाना चाहिए। मौके पर सभी पल्ली पुरोहितों ने 14 जून को सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल होने और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखने की बात कही। मौके पर चर्च परिसर में पौधारोपण करने का भी निर्णय लिया गया।

कोरोना से राज्य में पांच हजार और देश में करीब साढ़े तीन लाख लोगों की मौत हुई। कई लोग ऐसे हैं, जो अपने स्वजन का ठीक से अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाए। ऐसे में दैनिक जागरण कोरोना से मरने वाले लोगों के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहा है। इसे राज्य के सभी जिलों में 14 जून को आयोजित किया गया है। इस दिन 11 बजे दो मिनट के लिए राज्य वासियों से अपील है कि वे मृत लोगों की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखें। विभिन्न धर्मों के धर्मावलंबी एक जगह एकत्रित होंगे और वहां धर्म गुरुओं की अगुवाई में मृत लोगों की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।

chat bot
आपका साथी