समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे विकास की धारा : कोचे मुंडा

झारखंड में महिला और किसानों के साथ हो रहे अत्याचार पर विधायक ने कहा कि हर दिन झारखंड में हत्याएं हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:29 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:29 PM (IST)
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे विकास की धारा : कोचे मुंडा
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे विकास की धारा : कोचे मुंडा

संवाद सूत्र, रनिया (खूंटी) : झारखंड में महिला और किसानों के साथ हो रहे अत्याचार पर विधायक ने कहा कि हर दिन झारखंड में हत्याएं हो रही है। सरकार में कानून नाम की चीज नहीं रह गई है। उक्त बातें तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहीं। वे बुधवार को भाजना के रनिया मंडल के कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मंडल अध्यक्ष निखिल कंडुलना की अध्यक्षता में हुई बैठक का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और वंदेमातरम गीत के साथ किया गया। तोरपा विधायक कोचे मुंडा, जिला उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी गंदौरी गुड़िया, सांसद प्रतिनिधि नारायण साहू, शिव अवतार सिंह और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के जिला प्रतिनिधि सुशीला देवी द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन करने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार के चलते ही कश्मीर से 370 धारा और 35ए को समाप्त कर दिया गया। देश में मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व के कारण ही 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना काल में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर वैक्सीन भी केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। बार-बार युद्ध और आतंकी गतिविधि में शामिल देश पाकिस्तान को भी मोदी की कूटनीति से पाकिस्तान सरकार को डर सता रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि बूथ स्तर का गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी। मौके पर उपस्थित कार्यक्रम प्रभारी गंदौरी गुड़िया ने मंडल के कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और क्षेत्र के समस्याओं को मंडल अध्यक्ष तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष निखिल कांडुलना ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। मौके पर मंडल के सभी पंचायतों से कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी