केंद्र की राशि का सही उपयोग नहीं कर पा रही राज्य सरकार : अर्जुन मुंडा

केंद्र सरकार इस महामारी में टीकाकरण सहित कल्याणकारी योजनाओं के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। साथ ही राज्य को योजनाएं चलाने के लिए राशि दे रही है पर राज्य सरकार इस राशि का उपयोग नहीं कर पा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:48 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:48 PM (IST)
केंद्र की राशि का सही उपयोग नहीं कर पा रही राज्य सरकार : अर्जुन मुंडा
केंद्र की राशि का सही उपयोग नहीं कर पा रही राज्य सरकार : अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, तोरपा : केंद्र सरकार इस महामारी में टीकाकरण सहित कल्याणकारी योजनाओं के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। साथ ही राज्य को योजनाएं चलाने के लिए राशि दे रही है, पर राज्य सरकार इस राशि का उपयोग नहीं कर पा रही है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे गांवों तक विकास योजनाओं को पहुंचाएं। ये बातें गुरुवार को जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहीं। वे तोरपा के चर्च रोड स्थित गुरु कृपा एचपी गैस वितरक एजेंसी में महिला सशक्तीकरण की प्रतीक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना-दो का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव की गरीब महिलाओं को होने वाली कठिनाइयों को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चरणबद्ध तरीके से योजनाएं चला रहे हैं। गांव की महिलाओं को प्रदूषणमुक्त जीवन देने और गरीबों के जीवनस्तर के उत्थान के लिए भारत सरकार कई कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि चूल्हा तो सबके घर में है, पर खाना बनाने के दौरान महिलाओं को प्रदूषण के बीच काम करना पड़ता है। इसकी चिता स्वभाविक है। घर की महिलाएं अपनी चिता कम परिवार और बच्चों की चिता अधिक करती हैं। जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला गैस योजना के तहत हर गरीब परिवार को निश्शुल्क गैस कनेक्शन देकर उन्हें प्रदूषण से मुक्त किया। इस दौरान विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के हर नागरिक की चिता है और गरीबों की हर आवश्यकता को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध कार्यक्रम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा आवास, शौचालय गैस, चिकित्सा सभी तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। इस दौरान लगभग 250 लाभुकों के बीच गैस चूल्हा का वितरण किया गया। एजेंसी के संचालक ने विजय भगत ने कहा सुदूरवर्ती क्षेत्र के हर घर तक ग्रामीणों तक उज्ज्वला योजना पहुंचाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन दीपक तिग्गा ने किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष जोनिका गुड़िया, जयमंगल गुड़िया, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, संतोष जायसवाल, विनोद भगत, कलीम खान सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी