हमारे शरीर की जड़ है रीढ़ : हॉग

अंतरराष्ट्रीय स्पाइन डे के अवसर पर नुगा बेस्ट के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय टाउन हॉल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 06:15 PM (IST)
हमारे शरीर की जड़ है रीढ़ : हॉग
हमारे शरीर की जड़ है रीढ़ : हॉग

खूंटी : अंतरराष्ट्रीय स्पाइन डे के अवसर पर नुगा बेस्ट के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय टाउन हॉल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नुगा बेस्ट के सीईओ सेओंग सू बे और एमडी किम सू हॉग ने स्पाइन (रीढ़) की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किम सू हॉग ने कहा कि स्पाइन हमारे शरीर की जड़ है। इसको स्वस्थ रखना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे अच्छी कंपनी नुगा की थेरेपी प्राकृतिक तरीके से शरीर को सात सिद्धांतों के द्वारा स्वस्थ बनाती है। कंपनी द्वारा काफी दिनों से खूंटी में सेवा दी जा रही है। इससे खूंटीवासियों के स्वास्थ्य में काफी सुधार आया है। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप कुमार साहू व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी