लगातार हो रही बारिश से उफनाई नदियां, जनजीवन अस्तव्यस्त

जिला क्षेत्र में शुक्रवार अहले सुबह से हो रही बारिश के बाद क्षेत्र के नदी व नाले उफान पर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:18 PM (IST)
लगातार हो रही बारिश से उफनाई नदियां, जनजीवन अस्तव्यस्त
लगातार हो रही बारिश से उफनाई नदियां, जनजीवन अस्तव्यस्त

जागरण संवाददाता, खूंटी : जिला क्षेत्र में शुक्रवार अहले सुबह से हो रही बारिश के बाद क्षेत्र के नदी व नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाजार व सड़कें वीरान हैं। लगातार बारिश के कारण जिले के कई स्थानों में कच्चे मकानों के गिरने की सूचना है। इससे पीड़ित परिवारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। झमाझम बारिश के बाद जिले के तजना, कारो, छाता, चुरगी, बनई आदि नदियों का जलस्तर उफान पर है। तालाब व अन्य जलाशयों में पानी भर गया है। निचले इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव-देहातों के अलावा खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के कई निचले क्षेत्रों में भी जलजमाव से लोग परेशान है। लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए है। हालांकि शनिवार दोपहर बाद से बारिश ने राहत दी। वर्तमान में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में बारिश की रिमझिम फुहार गिर रही है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले अगले पांच दिनों तक आसमान में गहरे बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश होने के संभावना है। इसके साथ ही तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 26 से 29 और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। इस दौरान हवा की गति औसतन 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है हवा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम की ओर से चलने की संभावना है। इसकी जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजन चौधरी ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष हुए बारिश का रिकार्ड टूट सकता है। लगातार बारिश के बावजूद इस माह जिले में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जुलाई माह में जिले का सामान्य बारिश 587.2 मिमी है जबकि 31 जुलाई तक जिले में 529.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

---

तीन दिनों से हो रही बारिश से घर गिरा

संसू, तोरपा : तीन दिनों से रुक-रुककर हो बारिश से तोरपा के कुलड़ा निवासी सुकरा लोहरा का मिट्टी का कच्चा मकान शनिवार की रात ध्वस्त हो गया। इस घटना में घर में रहने वाले सभी बाल-बाल बच गए। घटना के समय सभी घर में सो रहे थे। अचानक घर के दीवार गिरने की आवाज से सभी जाग गए और बाहर भागकर अपनी जान बचाई। तीन दिनों से क्षेत्र में बारिश हो रही है। सुकरा मजदूरी करता है। मकान के ध्वस्त होने से सुकरा बेघर हो गया। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उसी मकान में रहता था। मकान गिरने के बाद अब उसके रहने का कोई ठिकाना नहीं है। वहीं पंचायत समिति के सदस्य रेणु देवी ने सरकार से पीड़ित परिवार को मकान बनाने के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की है।

---

बारिश से गिरा मकान बाल-बाल बचे लोग

संसू, कर्रा : पिछले दो दिनों से हो रहे वर्षा के कारण कर्रा प्रखंड अंतर्गत पोढ़ा ग्राम निवासी कुलेश्वर सिंह का कच्चा मकान का गिर गया। मकान गिरने के वक्त कुलेश्वर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसी मकान में थे। इस दौरान कुलेश्वर सिंह, उसकी पत्नी और आठ साल का पोता बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात कुलेश्वर सिंह अपनी पत्नी और अपने आठ साल के पोते के साथ खाना खाकर निकल ही रहे थे, उसी बीच रसोई का मिट्टी की दीवार का एक हिस्सा गिर गया। अचानक दीवार के गिरने पर वे सभी भागकर अपनी जान बचाए। दीवार गिरने के बाद मकान वा वह हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। रसोई में रखा बर्तन और खाने का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

chat bot
आपका साथी