तोरपा में सोल्लास मना रक्षाबंधन का पर्व

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन बहनें अपने भाई की कलाई में स्नेह की डोर बांधकर दीर्घायु की कामना करती दिखीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:46 PM (IST)
तोरपा में सोल्लास मना रक्षाबंधन का पर्व
तोरपा में सोल्लास मना रक्षाबंधन का पर्व

तोरपा : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन बहनें अपने भाई की कलाई में स्नेह की डोर बांधकर दीर्घायु की कामना करती दिखीं। भाइयों ने भी बहन को राखी के बदले उपहार भेंटकर रक्षा का संकल्प लिया। सोमवार को भी शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में मिठाई और राखी की दुकानें खुली रहीं। मिठाई की दुकानों पर खरीदारी भी होती रही। बहनें राखी लेकर भाई के घर पहुंचीं तो माहौल उल्लास में तब्दील हो गया। हालांकि, कोरोना वायरस के चलते काफी एहतियात के साथ बहनों ने भाई की कलाई में प्रेम का धागा बांध रिश्ते को और मजबूत किया। नन्हे-मुन्हों ने भी राखी के इस त्योहार को हंसते-खिलखिलाते मनाया। लोग शारीरिक दूरी का पालन करते दिखे।

chat bot
आपका साथी