तीन दिनों में 24.26 एकड़ में लगी अफीम की खेती पुलिस ने की नष्ट

जिला पुलिस का अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:29 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:29 PM (IST)
तीन दिनों में 24.26 एकड़ में लगी अफीम की खेती पुलिस ने की  नष्ट
तीन दिनों में 24.26 एकड़ में लगी अफीम की खेती पुलिस ने की नष्ट

जागरण संवाददाता, खूंटी : जिला पुलिस का अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस लगातार अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चला रही है। प्राय: हर दिन पुलिस अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर रही है। जिला पुलिस के जवानों ने बीते तीन दिनों में कुल 24.26 एकड़ भूमि पर लगी अवैध अफीम के पौधों को नष्ट किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि जिला पुलिस बल के जवानों ने 20 जनवरी को खूंटी, सायको, अडकी और मारांगहदा थाना क्षेत्र में व 22 जनवरी को सायको, अडकी और मारांगहदा थाना क्षेत्र में और 22 को सायको, मारांगहदा व खूंटी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाकर 24.26 एकड़ भूमि पर लगे अफीम की खेती को नष्ट किया है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को खूंटी थाना क्षेत्र के चिकोर में 3.50 एकड़ में, सायको थाना क्षेत्र के छोटा जिउरी नदी किनारे 3.50 एकड़ में, अडकी थाना क्षेत्र के बारूबेड़ा, जोजोडीह में 1.50 एकड़ में और मारांगहदा थाना क्षेत्र के लांदुप में एक एकड़ में लगी अफीम के पौधों को नष्ट किया है। वहीं अभियान के दूसरे दिन 21 जनवरी को सायको थाना क्षेत्र के पीड़ीहातु नदी किनारे जंगल क्षेत्र में 1.26 एकड़ में, अडकी थाना क्षेत्र के पिस्का टोली में एक एकड़ में और मारांगहदा थाना क्षेत्र के बिचागुट्टू में 3.50 एकड़ में लगी अफीम के पौधों को नष्ट किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन शुक्रवार को सायको थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव के नदी किनारे जंगल क्षेत्र में 2.50 एकड़ में, मारांगहदा थाना क्षेत्र के जोजोहातु में एक एकड़ में और खूंटी थाना क्षेत्र के तारो, सिलादोन में 5.50 एकड़ में लगी अफीम के पौधों को नष्ट किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी