1.80 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से की गई अफीम की खेत में काम करते एक युवक को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:08 PM (IST)
1.80 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार
1.80 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

खूंटी : जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से की गई अफीम की खेत में काम करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पौधों से अफीम निकाल रहा था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार और एसएसबी 26 बटालियन, उलिहातू के उप कमांडेंट वैभव सिंह परिहार के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अड़की थाना क्षेत्र के बाड़ी निचकेल पंचायत के लुपुंगडीह में खेत से अफीम निकालते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1.80 किलोग्राम अवैध अफीम भी बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया युवक लुपुंगडीह का रहने वाला 20 वर्षीय सामू मुंडा है। इसके साथ ही पुलिस टीम ने लुपुंगडीह में 19.75 एकड़ में लगी अफीम के पौधों को नष्ट किया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि दूसरी ओर जिला पुलिस का अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस क्रम में सोमवार को जिला पुलिस की टीम ने सोमवार को अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान के दौरान कुल 28.05 एकड़ में खेती नष्ट किया है। लुपुंगडीह के अलावा पुलिस ने सायको थाना क्षेत्र के गुटूहातु में तीन एकड़ में और मुरहू थाना क्षेत्र के मुरूद में 5.30 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस का अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी