अब सामान्य मरीज भी अस्पताल पहुंचने लगे

संवाद सूत्र तोरपा कोरोना वायरस के कारण सामान्य मरीज घर में ही रह रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 01:16 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:23 AM (IST)
अब सामान्य मरीज भी अस्पताल पहुंचने लगे
अब सामान्य मरीज भी अस्पताल पहुंचने लगे

संवाद सूत्र, तोरपा : कोरोना वायरस के कारण सामान्य मरीज घर में ही रह रहे थे। छोटी-छोटी बीमारियों के लिए मेडिकल स्टोर से दवा लेकर काम चला रहे थे। लेकिन, अब सामान्य बीमारियों के मरीज भी अस्पताल पहुंचने लगे हैं। पिछले दो दिनों से अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। ओपीडी में मरीजों के उपचार के दौरान शारीरिक दूरी का भी पालन किया जा रहा है। वहीं, मरीजों को मास्क का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. नागेश्वर मांझी ने बताया कि अब जैसे-जैसे लॉकडाउन अनलॉक होते जा रहा है सामान्य मरीज अस्पातल पहुंचने लगे है। हालांकि लॉकडाउन के कारण मरीजों और उनके स्वजनों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज रिक्शा, जुगाड़ वाहन अथवा पैदल ही अस्पताल पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी