Lok Sabha Polls 2019: नौ नामांकन रद्द, खूंटी के रण में अर्जुन समेत 11 प्रत्याशी

Lok Sabha Polls 2019. खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की शनिवार को स्क्रूटनी की गई। कुल 20 नामांकन पत्रों में नौ को रद्द कर दिया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 11:35 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 11:35 AM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: नौ नामांकन रद्द, खूंटी के रण में अर्जुन समेत 11 प्रत्याशी
Lok Sabha Polls 2019: नौ नामांकन रद्द, खूंटी के रण में अर्जुन समेत 11 प्रत्याशी

खूंटी, जागरण संवाददाता। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की शनिवार को स्क्रूटनी की गई। कुल 20 नामांकन पत्रों में नौ को रद्द कर दिया गया। अब भाजपा के अर्जुन मुंडा व कांग्रेस के कालीचरण मुंडा समेत कुल 11 प्रत्याशी मैदान में बच गए हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है।

शनिवार को प्रत्याशियों या फिर उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में नामांकन प्रपत्रों की छंटनी की गई। इसमें त्रुटिपूर्ण नामांकन प्रपत्रों की बारीकी से जांच की गई। प्रत्याशियों को त्रुटि में सुधार करने का मौका भी दिया गया। सुधार संभव नहीं होने पर त्रुटिपूर्ण नामांकन प्रपत्रों को रद्द कर दिया गया।

कौन-कौन बचे मैदान में

नामांकन रद्द करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मुंडा, कांग्रेस के कालीचरण मुंडा, बसपा की इंदुमती मुंडु, झापा के अजय टोपनो, हम भारतीय पार्टी की अविनाशी मुंडु, भारतीय माइनॉरीटिज सुरक्षा महासंघ के नील जस्टिस बेक, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी की सिबिल कंडुलना, ऐहरा नेशनल पार्टी के मुन्ना बड़ाइक, निर्दलीय नियरण हेरेंज, मीनाक्षी मुंडा एवं सुखराम हेरेंज मैदान में हैं।

इन प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद

सनिका मुंडा, राधाकृष्णा मुंडा, अल्बनुस सेरेंग, संजय होरो, यादव कंडीर, पास्टर संजय कुमार तिर्की, महेश्वर खेरवार, सहदेव चिक बड़ाइक एवं रविंद्र सिंह चेरो।

chat bot
आपका साथी