भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रघुवर दास को नीलकंठ ने दी बधाई

स्थानीय विधायक सह राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:16 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रघुवर दास को नीलकंठ ने दी बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रघुवर दास को नीलकंठ ने दी बधाई

खूंटी : स्थानीय विधायक सह राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। रघुवर दास को बधाई देते हुए विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि रघुवर दास के राजनीतिक अनुभवों का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि रघुवर दास को संगठन का काफी लंबा अनुभव है। विधायक ने राज्यसभा सांसद समीर उरांव को भाजपा एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भी खुशी जाहिर की। रघुवर दास और समीर उरांव को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर विधायक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी