खूंटी में सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या

Murder of Youth. सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना झारखंड के खूंटी की है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 05:44 PM (IST)
खूंटी में सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या
खूंटी में सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या

खूंटी, जेएनएन। झारखंड के खूंटी में सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, अड़की थानांतर्गत ग्राम हेमरोम निवासी वीर सिंह मुंडा का 24 वर्षीय पुत्र सुदन मुंडा वाईएफसी कंपनी में मशीनों की देखरेख करने के लिए रात्रि प्रहरी के रूप में कार्य करता था। मंगलवार की रात वह तीन-चार लोगों के साथ एक पेड़ के नीचे आग जलाकर हाथ सेंक रहा था। इसी दौरान दो युवक वहां आए। उन्हें देखकर सुदन मुंडा ने उनसे पूछा कि वे कौन हैं और कहां जा रहे हैं। इस पर उन लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसके दाहिने कान के पास दो और छाती व पेट में तीन गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से अपराधियों की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। संभावना जताई जा रही है कि लेवी के लिए नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा का कहना है कि यह नक्सली घटना नहीं है। आपसी रंजिश का मामला हो सकता है जांच-पड़ताल के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। 

chat bot
आपका साथी