जापान से आए मारुबेनी और मारुति सुजुकी के अधिकारियों ने देखी गेंदा फूल की खेती

जापान की कंपनी मारुबेनी और मारुति सुजुकी के अधिकारी कावाकिता सान नांजो सान और क्षितिज कुमार गुरुवार को खूंटी पहुंचे। खूंटी पहुंचने के बाद सभी ने पारटोली गांव का भ्रमण किया और गेंदा फूल की खेती को देखा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 09:19 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 09:19 PM (IST)
जापान से आए मारुबेनी और मारुति सुजुकी के अधिकारियों ने देखी गेंदा फूल की खेती
जापान से आए मारुबेनी और मारुति सुजुकी के अधिकारियों ने देखी गेंदा फूल की खेती

जागरण संवाददाता, खूंटी : जापान की कंपनी मारुबेनी और मारुति सुजुकी के अधिकारी कावाकिता सान, नांजो सान और क्षितिज कुमार गुरुवार को खूंटी पहुंचे। खूंटी पहुंचने के बाद सभी ने पारटोली गांव का भ्रमण किया और गेंदा फूल की खेती को देखा। जापान की टीम ने प्रदान के कार्यों और दीदियों द्वारा की जा रही गेंदा फूल खेती की जमकर सराहना की। पारटोली गांव की दीदियों ने उनका फूल की माला पहनाकर स्वागत किया और गेंदा फूल के खेतों का भ्रमण कराया। चर्चा के दौरान महिलाओं ने बताया कि इस वर्ष गेंदा फूल की खेती अच्छी हुई है। गेंदा फूल बेचकर महिलाओं को अच्छा मुनाफा हुआ है। कोआपरेटिव के गाड़ियों से इस बार सभी ने एक साथ गेंदा फूल का पौधा मंगाया था। फूल बेचने में भी गाड़ी का उपयोग किया गया। प्रदान संस्था के सहयोग से मारुबेनी और मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा सीएनजी गाड़ियां इक्को और सुपर कैरी खूंटी, तोरपा एसएचजी मेंबर्स एग्री हॉर्टिकल्चर को-आपरेटिव सोसाइटी को एक साल के लिए दिया गया है, जिसका उपयोग को-आपरेटिव द्वारा खेतीबारी के सामान पहुंचाने और उत्पादित सामान को बेचने में उपयोग में किया जा रहा है। इको गाड़ी का उपयोग दीदियों द्वारा कम कीमत में भाड़े पर आने-जाने के लिए किया जाता है। मौके पर गैर सरकारी संस्थान प्रदान के दिल्ली से आए श्रीहरी चिट्टी, विजय वीरू, लिया रोज कुरियन, पारटोली गांव की मुनिया देवी, पुनी देवी, बेला देवी, राजो बाला देवी, उषा देवी और गणपति महिला मंडल और सुभासिनी महिला मंडल की दीदियां उपस्थित थीं। इधर, जापानी कंपनी के अधिकारियों के आने से पारटोली गांव के लोग काफी खुश हैं।

chat bot
आपका साथी