राम मंदिर के शिलान्यास पर तोरपा में हुई महाआरती

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तोरपा के आसपास के मंदिरों व घरों में विशेष आरती एवं पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 08:31 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:17 AM (IST)
राम मंदिर के शिलान्यास पर तोरपा में हुई महाआरती
राम मंदिर के शिलान्यास पर तोरपा में हुई महाआरती

तोरपा : अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तोरपा के आसपास के मंदिरों व घरों में विशेष आरती एवं पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के शिलान्यास के मौके पर तोरपा में भी हनुमान मंदिर में महाआरती की गई और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।

रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष सुबोध जायसवाल ने बताया कि शुभ मुहुर्त के समय अयोध्या में प्रधानमंत्री ने जैसे ही नींव रखी उसी समय से यहां मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया गया और महाआरती होने के बाद 21 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। वहीं संध्या में 201 दीये जलाकर मंदिर को जगमग किया गया। साथ ही तोरपा के अन्य मंदिरों में भी दीये जलाए गए। वहीं राम भक्तों द्वारा तोरपा के गली-चैराहों एवं घर-घर में दीये जलाए गए। किसी-किसी के घर में भगवान सत्यनारायण की कथा भी की गयी। इससे पूर्व रामनवमी महासमिति तथा भाजपा मंडल द्वारा दीयों व झंडों का वितरण किया गया। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय नाग, भाजयुमो अध्यक्ष नीरज पाढ़ी, निशांत जायसवाल, पवन गुप्ता, अनूप जायसवाल, नीरज जायसवाल, रोहित जायसवाल तथा सरंक्षक संतोष जायसवाल, कृष्णा भगत व प्रदीप भगत सहित कई लोगों को सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी