महिला कैदियों को दी कानूनी जानकारी

महिलाओं के विशेष अधिकार और अभियुक्तों के कानूनी हक विषय पर मंगलवार को खूंटी उप मंडल कारा में एक दिवसीय विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:06 PM (IST)
महिला कैदियों को दी कानूनी जानकारी
महिला कैदियों को दी कानूनी जानकारी

जागरण संवाददाता, खूंटी : महिलाओं के विशेष अधिकार और अभियुक्तों के कानूनी हक विषय पर मंगलवार को खूंटी उप मंडल कारा में एक दिवसीय विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खूंटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालसा के सचिव मनोरंजन कुमार ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ जेल में बल्कि जेल से बेल होने के बाद भी उन्हें कानूनी सहायता मिलती है। महिला कैदियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे जेल में संचालित कढ़ाई, बुनाई, सिलाई तथा अन्य रोजगार परक योजनाओं का लाभ लें और जेल से निकलने के बाद स्वरोजगार शुरू करें। कार्यक्रम में अधिवक्ता मुकुल पाठक, जेल अधीक्षक, जेल पीएलवी आदि शामिल थे।

-----

जनता सहायता शिविर में शामिल होंगे बंधु तिर्की

जासं, खूंटी : खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा की ओर से आहूत जनता सहायता शिविर में विधायक बंधु तिर्की भी शामिल होंगे। शिविर में दाखिल-खारिज, पंजी टू में भूल सुधार, जन्म, मृत्यु, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन से संबंधित समस्या समेत अन्य समस्याओं के समाधान करने में मदद की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता सोनू इमरान ने बताया कि शिविर बुधवार को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। शिविर में पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेसी सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी