नेत्र शल्य कक्ष का शुभारंभ

अनलॉक-1 में एसजीवीएस द्वारा संचालित दयानंद नेत्रालय में शुक्रवार से आंखों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 01:17 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:23 AM (IST)
नेत्र शल्य कक्ष का शुभारंभ
नेत्र शल्य कक्ष का शुभारंभ

संवाद सहयोगी, खूंटी : अनलॉक-1 में एसजीवीएस द्वारा संचालित दयानंद नेत्रालय में शुक्रवार से आंखों का ऑपरेशन शुरू हो किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान इस अस्पताल में शल्य चिकित्सा स्थगित थी। शल्य चिकित्सा को फिर से प्रारंभ करने से एक दिन पूर्व गुरुवार को अस्पताल परिसर में कोरोना मुक्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में यजमान के रूप में पूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा व रोशन लाल शर्मा ने यज्ञकुंड में आहुति दी। सभी लोगों ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस के साथ रहकर शुभ अनुष्ठान सम्पन्न कराया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान पं. जयकिशोर शास्त्री ने संपन्न कराया।

संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बाबा हरिदास जी के आंखों का मोतियाबिद ऑपरेशन कर अस्पताल के शल्य कक्ष का फिर से शुभारंभ किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी