जिले में मिले फिर दो संक्रमित, 13 हुए स्वस्थ्य

गुरुवार को जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। दोनों संक्रमित कर्रा प्रखंड के हैं। इसे मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1898 हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:05 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:05 PM (IST)
जिले में मिले फिर दो संक्रमित, 13 हुए स्वस्थ्य
जिले में मिले फिर दो संक्रमित, 13 हुए स्वस्थ्य

खूंटी : गुरुवार को जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। दोनों संक्रमित कर्रा प्रखंड के हैं। इसे मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1898 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर गुरुवार को 13 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। गुरुवार को इन्हें डेडीकेटेड कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर जिला में अब तक 1805 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 88 सक्रिय मरीज हैं।

chat bot
आपका साथी