कंटेनमेंट जोन के लोगों को सांसद प्रतिनिधि ने कराया अनाज उपलब्ध

जिले के मुरहू प्रखंड के कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों कें बीच गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा प्रदत्त मोदी आहार किट का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 12:35 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:19 AM (IST)
कंटेनमेंट जोन के लोगों को सांसद प्रतिनिधि ने कराया अनाज उपलब्ध
कंटेनमेंट जोन के लोगों को सांसद प्रतिनिधि ने कराया अनाज उपलब्ध

खूंटी : जिले के मुरहू प्रखंड के कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों कें बीच गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा प्रदत्त मोदी आहार किट का वितरण किया गया। सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में लोगों को अनाज उपलब्ध कराया गया।

महादेव मंदिर परिसर में खाद्यान्न की समस्या से जूझ रहे लोगों ने केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार को अपनी कठिनाई बतायी। लोगों ने बताया कि सोलह दिन से यह इलाका कंटेनमेंट जोन बना हुआ है, जबकि सभी लोगों की कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ग्रामीणों का कहना था कि रास्ता बंद कर दिया गया है। जनवितरण प्रणाली की दुकान बंद रखे जाने से गरीबों को अनाज के लाले पड़ गये हैं। लोगों द्वारा मदद मांगे जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के विष्णु कुमार और व्यवसायी संघ के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने इसकी जानकारी सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार को दी। सांसद प्रतिनिधि ने गुरुवार को मोदी किट का वितरण किया। सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कहा कि वैश्विक महामारी से सभी त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में घबराएं नहीं और न ही टेंशन लें, ताकि भय न रहे। विकट परिस्थिति तो है, लेकिन संयम के साथ रहें। मौके पर क्षेत्र की सफाई के लिए मुखिया गौतम मुंडू को सैनिटाइरज और सफाईकर्मियों के लिए पीपीई किट प्रदान किए गए। गौतम मुंडू ने कहा कि अब इस एरिया को कल से सैनिटाइज किया जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों और व सफाई कर्मचारियों को मास्क भी दिए गए। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता विष्णु गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता प्रह्लाद गुप्ता एवं दुर्गा मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी