जिले में मिले 25 संक्रमित, स्वस्थ हुए 19

जिले में गुरुवार को 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 25 संक्रमितों में से 20 खूंटी शहर के हैं। चार संक्रमित मुरहू के और एक कर्रा प्रखंड का है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:19 AM (IST)
जिले में मिले 25 संक्रमित, स्वस्थ हुए 19
जिले में मिले 25 संक्रमित, स्वस्थ हुए 19

खूंटी : जिले में गुरुवार को 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 25 संक्रमितों में से 20 खूंटी शहर के हैं। चार संक्रमित मुरहू के और एक कर्रा प्रखंड का है। इन्हें मिलाकर जिले में संक्रमितों की संख्या 420 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को शहर में जो 20 नए मरीज मिले हैं उनमें से 12 संक्रमित डाक बंगला रोड के हैं और एक पुलिस का जवान है। दूसरी ओर गुरुवार को एरेंडा स्थित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती 19 संक्रमित स्वस्थ हो गए। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसे मिलाकर जिले में स्वस्थ होने वाले संक्रमितों की संख्या सौ हो गई है। वर्तमान में 316 सक्रिय मरीज हैं।

chat bot
आपका साथी