डीडीसी ने पर्यावरण संवर्धन को ले दिए दिशा निर्देश

जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न संबंधित विभागों को पर्यावरण संवर्धन के तहत किये जा रहे कार्यों का मूल रूप से सफल संचालन आवश्यक है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:19 AM (IST)
डीडीसी ने पर्यावरण संवर्धन को ले दिए दिशा निर्देश
डीडीसी ने पर्यावरण संवर्धन को ले दिए दिशा निर्देश

खूंटी : जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न संबंधित विभागों को पर्यावरण संवर्धन के तहत किये जा रहे कार्यों का मूल रूप से सफल संचालन आवश्यक है।

बैठक के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग, उद्योग विभाग व नगर निगम आदि द्वारा जल प्रबंधन, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सीवेज सिस्टम, कचरा प्रबंधन के साथ पर्यावरण संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कचरा डिस्पोजल के लिए किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को निर्देशित किया कि मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन इस प्रकार से किया जाए कि पर्यावरण पर इसका कोई बुरा असर ना पड़े। साथ ही डिस्पोजल के समय सावधानी और सतर्कता बरतते हुए इस मेडिकल वेस्ट को नष्ट किया जाए।

चर्चा के क्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी एनपी देव ने कहा कि उचित डिस्ट्रिक्ट पर्यावरण प्लान बनाया जाय। इसमें सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में डेटा संग्रहण किया जाना चाहिए। इसके आधार पर आवश्यक योजना बनाई जाएगी। साथ ही उचित वेस्ट प्रबंधन हेतु बिदुवार किए जाने वाले कार्यो के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही वायु प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण के कारकों के सम्बंध में चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी