जानलेवा हमला करने वाले धराए

खूंटी थानातर्गत टंगराटोली सेरेंगडीह गाव में 20 दिन पूर्व रोड़े तिर्की के 22 वर्षीय पुत्र मंगल तिर्की पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने वाले मुख्य आरोपित गाव के ही बीरबल मुंडा और खिचड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:15 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:17 AM (IST)
जानलेवा हमला करने वाले धराए
जानलेवा हमला करने वाले धराए

खूंटी : खूंटी थानातर्गत टंगराटोली सेरेंगडीह गाव में 20 दिन पूर्व रोड़े तिर्की के 22 वर्षीय पुत्र मंगल तिर्की पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने वाले मुख्य आरोपित गाव के ही बीरबल मुंडा और खिचड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन में गाड़कर छिपाए गए घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य तीन नामजद आरोपितों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। छापामार टीम में खूंटी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, पुलिस अवर निरीक्षक विवेक प्रशात, गोपाल हेंब्रम, विश्वजीत एक्का सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी