कर्रा में 33 पीस सगवान की लकड़ी जब्त

कर्रा में सागवान की 33 पीस चीरान लकड़ी जप्त की गई। जानकारी के अनुसार जरिया वन क्षेत्र के अधिकारी रविवार को संध्या गश्ती पर निकले थे। फॉरेस्टर अमर पासवान काटी पुल के पास पहुंचते तो देखा कि विपरीत दिशा से एक मोटरसाइकिल में युवक चीरान लकड़ी लेकर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:53 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:17 AM (IST)
कर्रा में 33 पीस सगवान की लकड़ी जब्त
कर्रा में 33 पीस सगवान की लकड़ी जब्त

कर्रा : कर्रा में सागवान की 33 पीस चीरान लकड़ी जप्त की गई। जानकारी के अनुसार जरिया वन क्षेत्र के अधिकारी रविवार को संध्या गश्ती पर निकले थे। फॉरेस्टर अमर पासवान काटी पुल के पास पहुंचते, तो देखा कि विपरीत दिशा से एक मोटरसाइकिल में युवक चीरान लकड़ी लेकर आ रहे हैं। युवक ने गश्ती टीम द्वारा फोटो खींचते देखा तो मोटरसाइकिल को छोड़कर भाग गया। गश्ती टीम ने मोटरसाइकिल से 35 पीस सागवान की चीरान लकड़ी को जब्त किया। इस दौरान युवक का पीछा फॉरेस्टर गार्ड ने किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने कर्रा थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी