महिलाओं ने जरूरतमंद परिवारों को दिया दाल-चावल

चंदा पारा गांव के आरती महिला मंडल की महिलाओं ने सोमवार को लॉक डाउन से परेशान 15 परिवारों के बीच चावल और दाल का वितरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:17 AM (IST)
महिलाओं ने जरूरतमंद परिवारों को दिया दाल-चावल
महिलाओं ने जरूरतमंद परिवारों को दिया दाल-चावल

कर्रा : चंदापारा गांव के आरती महिला मंडल की महिलाओं ने सोमवार को लॉकडाउन से परेशान 15 परिवारों के बीच चावल और दाल का वितरण किया। आरती महिला मंडल चंदा पारा की अध्यक्ष नूतन कुजूर ने बताया कि चंदा पारा गांव में 15  परिवार काफी  गरीब हैं। वे रोज कमाते-खाते हैं, इसलिए लॉकडाउन के चलते उनकी स्थिति काफी दयनीय हो गई है। इसे देखते हुए लॉक डाउन से परेशान परिवारों को समूह में जमा राशि से पांच किलो चावल एवं एक-एक किलो दाल वितरण किया गया। साथ ही समय पड़ने पर और सहयोग करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी