कर्रा प्रखंड में झंडारोहण का समय निर्धारित

प्रखंड में विभिन्न संस्थानों में झंडारोहण करने का समय निर्धारित कर दिया गया है। यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 08:24 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:16 AM (IST)
कर्रा प्रखंड में झंडारोहण का समय निर्धारित
कर्रा प्रखंड में झंडारोहण का समय निर्धारित

कर्रा : प्रखंड में विभिन्न संस्थानों में झंडारोहण करने का समय निर्धारित कर दिया गया है। यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में दी।

उन्होंने बताया कि कर्रा थाना में सुबह 8.45 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 7.45 बजे, मध्य विद्यालय में 8.30 बजे, ज्योति कन्या उच्च विद्यालय में 8.30 बजे, आरसी कन्या मध्य विद्यालय में 8.30 बजे, संत जोसेफ उच्च विद्यालय में 8.30 बजे, आरसी बालक मध्य विद्यालय में 8.30 बजे, उच्च विद्यालय कर्रा में 8.15 बजे, जरिया वनक्षेत्र कार्यालय में 8.35 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 8.55 बजे, लैम्पस मे 9.15 बजे, भ्रमणशील पशु चिकित्सा केन्द्र में 9.10 बजे, बीआरसी में 9.5 बजे, कर्रा थाना में 8.45 बजे व प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 9.25 बजे झंडारोहण किया जाएगा। बैठक में वनपाल शशिभूषण सहाय, ज्योति कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षिका मोनिका कुजूर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डेन नूतन केरकेट्टा, शीलवंती कुमारी, कर्रा थाना के सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण चौधरी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी