कोचे मुंडा अपने पुश्तैनी आवास में फरमा रहे आराम

चुनाव समाप्त हो जाने के बाद रविवार को भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा ममरला स्थित अपने पुश्त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 08:31 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 08:31 PM (IST)
कोचे मुंडा अपने पुश्तैनी आवास में फरमा रहे आराम
कोचे मुंडा अपने पुश्तैनी आवास में फरमा रहे आराम

तोरपा : चुनाव समाप्त हो जाने के बाद रविवार को भाजपा प्रत्याशी कोचे मुंडा ममरला स्थित अपने पुश्तैनी आवास में ही कार्यकताओं से मिल जीत हार का आकड़ा ले रहे थे। घर पर आराम करते हुए उन्होंने फोन पर ही कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मतदान प्रतिशत के आधार पर हार जीत की गणना की। हालांकि वे जीत हार का आंकड़ा नहीं बता रहे लेकिन रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा किया। कोचे मुंडा ने रोजाना की भांति सुबह 5 बजे उठ कर दैनिक कार्यो से निवृत होकर योग किया। इसके बाद घर के बाहर चारपाई निकाल कर सर्दी की धूप में आराम फरमा रहे थे। इसके बाद कुछ कार्यकताओं के आने के बाद कुर्सी में बैठकर आंकड़ा लेने में मशगूल हो गए। दोपहर दो बजे वे स्नान आदि से फारिग होकर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और मतदान का आभार माना।

chat bot
आपका साथी