मतदान केंद्रों पर थी टोकेन की व्यवस्था

विधान सभा चुनाव में इस बार जिला प्रशासन की ओर से एक नई व्यवस्था की गई थी। इसके तहत सभी मतदान केंद्रों में वोट देने गए मतदाताओं को टोकेन दिया जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:18 AM (IST)
मतदान केंद्रों पर थी टोकेन की व्यवस्था
मतदान केंद्रों पर थी टोकेन की व्यवस्था

खूंटी : विधान सभा चुनाव में इस बार जिला प्रशासन की ओर से एक नई व्यवस्था की गई थी। इसके तहत सभी मतदान केंद्रों में वोट देने गए मतदाताओं को टोकेन दिया जा रहा था। टोकेन में दिए गए नंबर के आधार पर उन्हें बुलाकर मतदान कराने की व्यवस्था थी। इस व्यवस्था के पीछे प्रशासन का उद्देश्य था कि मतदाताओं को घंटों लाइन में खड़े न रहना पड़े। अपना नंबर आने पर मतदाता वोट डालने जाए। लेकिन यह व्यवस्था कई जगहों पर फेल हो गई। कारण यह रहा कि बैठने की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण लोग टोकेन लेने के बाद भी कतार में खड़े रहे। हालांकि किसी-किसी बूथ में बैठने की व्यवस्था की गई थी। मॉडल स्कूल में बने मतदान केंद्र में टोकेन देने के बाद इंतजार करने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था थी। लोग टोकेन लेकर कुर्सी पर बैठ जा रहे थे और अपना नंबर आने के बाद मतदान करने जाते थे।

chat bot
आपका साथी