लोकतंत्र के महापर्व में दिखा मतदाताओं का उत्साह

लोकतंत्र का महापर्व खूंटी विधान सभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मतदान को ले शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:00 PM (IST)
लोकतंत्र के महापर्व में दिखा मतदाताओं का उत्साह
लोकतंत्र के महापर्व में दिखा मतदाताओं का उत्साह

खूंटी : लोकतंत्र का महापर्व खूंटी विधान सभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मतदान को ले शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। उत्साही लोग सुबह 6 बजे ही मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालने के लिए कतार में लग गए थे।

प्रथम पुरुष एवं महिला वोटर्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहूलियत के लिए अच्छी व्यवस्था की गई थी। खूंटी से आठ बार सांसद व लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे कड़िया मुंडा ने अपने गांव अनिगड़ा में लगभग पौने ग्यारह बजे मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ सिंह मुंडा ने अपने पैतृक गांव माहिल में अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर मतदान किया। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त, सूरज कुमार निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रणव कुमार पॉल ने खूंटी प्रखंड कार्यालय स्थित बूथ पर मतदान किया। उपायुक्त प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित बूथ पर स्वयं कतार में लग गए। वे अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे, फिर मतदान किया। इस क्रम में उपायुक्त ने बूथकर्मियों को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। जिले के पत्थलगड़ी वाले क्षेत्रों में वोट बहिष्कार की आशंका से लोग सशंकित थे। लेकिन, इन क्षेत्रों में भी जोरदार मतदान हुआ।

chat bot
आपका साथी