खूंटी के मैदान में 20 ने किया नामांकन

जागरण संवाददाता खूंटी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को पर्चा दाखिल करनेवाले प्रत्याशियों की लाइन लग गई। गुरुवार को कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा। इस प्रकार यहां कुल 20 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। 20 अप्रैल को स्क्रूटनी एवं 22 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा से तथा कांग्रेस से कालीचरण मुंडा 16 अप्रैल को ही नामांकन करा चुके हैं। उ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 09:34 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 07:10 AM (IST)
खूंटी के मैदान में 20 ने किया नामांकन
खूंटी के मैदान में 20 ने किया नामांकन

खूंटी : लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को पर्चा दाखिल करनेवाले प्रत्याशियों की लाइन लग गई। गुरुवार को कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस प्रकार यहां कुल 20 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। 20 अप्रैल को स्क्रूटनी एवं 22 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा से तथा कांग्रेस से कालीचरण मुंडा 16 अप्रैल को ही नामांकन करा चुके हैं। उसी दिन महेश्वर खेरवार तथा मुन्ना बड़ाइक ने भी नामांकन किया था। बहुजन समाज पार्टी से इंदुमती मुंडू, झारखंड पार्टी से अजय टोपनो एवं राष्ट्रीय सेंगल पार्टी से सिविल कंडुलना भी नामांकन पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस से सनिका मुंडा, झारखंड पार्टी से नियारन हेरेंज, जोन नंबर-06 बिरसा नगर जमशेदपुर, निर्दलीय मिनाक्षी मुंडा, ग्राम-सेल्दा, पो -मुरहू, थाना- मुरहू, जिला- खूंटी, झारखंड पार्टी से सुखराम हेरेंज, ग्राम एवं पोस्ट अनिगड़ा, खूंटी, भारतीय माइनॉरीटीज सुरक्षा महासंघ पार्टी से नील जस्टीन बेक, ग्राम-सेवई नवा टोली, पो- सेवई, थाना व जिला - सिमडेगा, एपीआइ पार्टी के संजय होरो ग्राम-कदमा, खूंटी, निर्दलीय जादो कंडीर, ग्राम-कोटा, पो.-सरवादा, थाना-मुरहू, जिला-खूंटी, निर्दलीय पास्टर संजय कुमार तिर्की, ग्राम-कांटी, वीरटोली, पोस्ट व थाना- कर्रा, जिला- खूंटी, हम भारतीय पार्टी के अबिनाशी मुंडू, ग्राम- सुनगी, पो.- लारता, थाना-कर्रा, जिला- खूंटी, वीपीआइ पार्टी से राधाकृष्ण सिंह मुंडा, ग्राम- उदयडीह, तमाड़, हिदुस्तान जनता पार्टी के अल्बीनुस सोरेंग ग्राम - सिरुपरध्या सिमडेगा, निर्दलीय साहदेव चिक बड़ाइ, ग्राम- कोड़ाकेल, थाना- रनिया, जिला-खूंटी एवं रविद्र सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

chat bot
आपका साथी