कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रहीं महिलाएं : काशीनाथ

खूंटी : मुरहू में बीते मंगलवार को झरिया महिला संघ की पांचवीं वर्षगांठ सुड़दा खेल मैदान मे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:11 PM (IST)
कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रहीं महिलाएं : काशीनाथ
कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रहीं महिलाएं : काशीनाथ

खूंटी : मुरहू में बीते मंगलवार को झरिया महिला संघ की पांचवीं वर्षगांठ सुड़दा खेल मैदान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष काशीनाथ महतो का महिला समूह द्वारा जमकर स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने महिला समूह सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार महिला संघ कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रहा है, उन्हे अवश्य सफलता प्राप्त होगी। आम एवं फूल बागवानी का काम काफी बेहतर है। इससे उनकी आमदनी भी बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित मुरहू प्रमुख एलिस ओड़ेया, सुरेश अकेला, धर्मेंद्रनाथ तिवारी, राम बिहारी लाल ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी