हथकड़ियों के साथ शादी करने रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा कनीय अभियंता

खूंटी जिले के रजिस्ट्रार कार्यालय में सोमवार को हुई दो शादी चर्चा का विषय बनी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:36 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:36 PM (IST)
हथकड़ियों के साथ शादी करने रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा कनीय अभियंता
हथकड़ियों के साथ शादी करने रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा कनीय अभियंता

जासं, खूंटी : खूंटी जिले के रजिस्ट्रार कार्यालय में सोमवार को हुई दो शादी चर्चा का विषय बनी रही। इनमें एक शादी में दुल्हा जेल से हथकड़ियों के साथ सीधे रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा था। दुल्हा बिजली विभाग में कनीय अभियंता है और साहेबजंग में पदस्थापित है। वहीं, दूसरी शादी में दुल्हा आर्मी का जवान है और जेल से बेल पर बाहर निकलने के बाद शादी करने रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा था। दोनों ही शादियां थाने में मामला दर्ज होने के बाद हुई हैं। साहेबगंज में पदस्थापित कनीय अभियंता पर एक युवती से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप था। शादी करने से इन्कार करने के बाद पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में वर्ष 2019 को कांड दर्ज किया गया और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 10 माह जेल में रहने के बाद आरोपित पीड़िता से शादी करने को तैयार हुआ। इसके बाद आरोपित को सोमवार को जेल से सीधे रजिस्ट्रार कार्यालय लाया गया, जहां दोनों की शादी हुई। शादी के बाद आरोपित को वापस जेल भेज दिया गया। आरोपित और उसकी पत्नी ने बताया कि आपसी मतभेद होने के कारण उसे जेल जाना पड़ा। वहीं, आर्मी का जवान जेल से बेल पर छूटने के बाद शादी करने रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा था। आर्मी के जवान ने बताया कि उसकी प्रेमिका को गलतफहमी हो गई थी कि वो उससे बात नहीं करता। जवान ने बताया कि वो ड्यूटी पर रहने के कारण प्रेमिका से फोन पर अधिक बात नहीं कर पा रहा था। घर आने पर प्रेमिका को अधिक समय नहीं दे पाता था। इस कारण प्रेमिका ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

chat bot
आपका साथी