जनता के विश्वास पर खरा नहीं उतर रही झामुमो सरकार : विधायक

राज्य की वर्तमान सरकार मतदाताओं के विश्वास पर खरा नहीं उतर पा रही है। भाजपा की सरकार में प्रदेश जिस प्रकार विकास के पथ पर अग्रसर था वह झामुमो नीत सरकार में ठप पड़ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:32 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:32 PM (IST)
जनता के विश्वास पर खरा नहीं उतर रही झामुमो सरकार : विधायक
जनता के विश्वास पर खरा नहीं उतर रही झामुमो सरकार : विधायक

खूंटी : राज्य की वर्तमान सरकार मतदाताओं के विश्वास पर खरा नहीं उतर पा रही है। भाजपा की सरकार में प्रदेश जिस प्रकार विकास के पथ पर अग्रसर था, वह झामुमो नीत सरकार में ठप पड़ गया है। वर्तमान राज्य सरकार पहले पारा शिक्षकों को स्थायी नौकरी का झांसा देकर फिर उन्हें आंदोलन को बाध्य कर दिया गया। अब आंदोलनरत संविदाकर्मियों पर लाठी भांज रही है। ये बातें राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहीं। वे रविवार को मुरहू के चमराटोली में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विस चुनाव के एक वर्ष बाद कार्यकर्ताओं से मिलना प्रफुल्लित करने वाला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के बदौलत ही वे क्षेत्र का समग्र विकास के सपने को साकार कर पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिलता रहा तो वे क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते जाएंगे। समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो ने कहा कि विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा का कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास और निर्भरता ही एक-एक कार्यकर्ता के अंदर जोश भर देता है। उत्साहवर्धक कार्यकर्ता मिलन समारोह को जिला महामंत्री बिनोद नाग, शफीक खान, उर्मिला देवी आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामबिहारी लाल की अगुवाई में विधायक का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश प्रसाद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन फुलमनी बोदरा ने दिया। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं ने वनभोज का भी आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान जिप सदस्य पौलुस सोय, मुखिया सुरजमनी मुंडू, रामचंद्र केशरी, शेखर मांझी, संजय साहू, कैलाश राम, सुरेश अकेला, गोमेश्वरी पाहन, लोकनाथ पूर्ति, बबलू खान, बंटा साव, भुवनेश्वर मांझी, विजय भगत, देवेंद्र महतो, तनवीर खान, महाबीर महतो, दिलीप गंझू, लक्ष्मण गोप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी